The Public Bytes – Hindi - : राजनीति

आशुतोष कुमार सिन्हा: किसानों की आवाज़ और समाज सुधार की नई पहचान
बिहार की राजनीति हमेशा से जनहित, सामाजिक न्याय और किसान मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में एक नया चेहरा चर्चा में है – आशुतोष कुमार सिन्हा, जो न केवल एक सशक्त अधिवक्ता के रूप में पहचाने जाते हैं, बल्कि एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और किसानों के सच्चे हितैषी भी हैं।

पैतृक विरासत और प्रेरणा

आशुतोष जी का पैतृक निवास ग्राम अमैन, जिला जहानाबाद है। उनका परिवार लंबे समय से समाजसेवा और जनहित कार्यों से जुड़ा रहा है। इनके परदादा स्वतंत्रता सेनानी जमुना प्रसाद सिंह जी ने अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं इनके दादा श्री देवेंद्र प्रसाद शर्मा जी पटना हाई कोर्ट के प्रख्यात अधिवक्ता एवं समाज सुधारक रहे, जिन्होंने समाज में न्याय और समानता की अलख जगाई।

यही कारण है कि आशुतोष जी को सामाजिक सक्रियता का संस्कार विरासत में मिला। उन्होंने पारिवारिक मूल्यों को आत्मसात कर अपने जीवन का ध्येय “समाज और किसान उत्थान” को बना लिया।

शिक्षा और पेशेवर जीवन

कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद आशुतोष जी ने पटना हाई कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। वे सुप्रीम कोर्ट में भी सक्रिय हैं और वहां पर कई जनहित और सामाजिक महत्व के मामलों में पैरवी करते रहे हैं।

लेकिन सिर्फ अधिवक्ता होना ही उनका लक्ष्य नहीं था। उन्हें महसूस हुआ कि समाज की वास्तविक समस्याएं केवल अदालतों में हल नहीं हो सकतीं। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा। इसी सोच के साथ उन्होंने राजनीति और सामाजिक कार्यक्षेत्र को चुना।

किसानों के बीच सक्रिय भूमिका

पिछले दो वर्षों से आशुतोष जी रतनी फरीदपुर प्रखंड (जहानाबाद जिला) में किसानों के बीच सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को संगठित करने, उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें समाधान की दिशा में ले जाने का प्रयास किया है।

उनका मानना है कि “किसानों का उत्थान तभी संभव है जब उनका आर्थिक और राजनीतिक विकास साथ-साथ हो।” इसी विचारधारा को केंद्र में रखते हुए उन्होंने किसानों को जागरूक किया और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल की।

सरकारी योजनाओं को धरातल पर लागू कराना आसान नहीं होता। लेकिन आशुतोष जी बिना किसी प्रचार-प्रसार और शोर-शराबे के इस कार्य में लगातार जुटे रहे। वे यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि मौजूदा बिहार सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे।

राजनीति में नई सोच

आशुतोष जी का मानना है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सुधार और विकास का रास्ता होना चाहिए। वे युवाओं और किसानों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

उनकी राजनीति की सोच साफ है:

किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण – आधुनिक खेती, सिंचाई सुविधा और फसल की उचित कीमत।

शिक्षा और जागरूकता – युवाओं को सही मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संसाधन।

स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं – ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य केंद्र और आधारभूत ढांचे का विकास।

न्याय और पारदर्शिता – राजनीति और प्रशासन में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था।

प्रखर वक्ता और युवा नेतृत्व

कॉलेज के दिनों से ही आशुतोष जी एक प्रखर वक्ता रहे हैं। उन्होंने देश और विदेश में कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और बिहार का प्रतिनिधित्व किया। यही वाकपटुता और तार्किक सोच उन्हें भीड़ से अलग बनाती है।

उनकी भाषा सरल, लेकिन प्रभावशाली होती है, जो सीधे जनता के दिल को छू जाती है। वे किसानों, युवाओं और समाज के हर तबके से संवाद स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।

सामाजिक सरोकार और भविष्य की राह

आशुतोष जी का जीवन केवल पेशेवर सफलता तक सीमित नहीं है। वे समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि बिहार की असली ताकत उसके गाँव, किसान और युवा हैं। यदि इन्हें सशक्त कर दिया जाए तो बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है।

उनकी सोच है – “न्याय, विकास और पारदर्शिता के आधार पर ही समाज का वास्तविक उत्थान संभव है।”

निष्कर्ष

बिहार की राजनीति में जहाँ पारंपरिक नेताओं की छवि हावी रहती है, वहीं आशुतोष कुमार सिन्हा जैसे शिक्षित, ईमानदार और जमीनी नेताओं का उदय नई उम्मीदें जगाता है।

वे केवल चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार नहीं, बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, किसान हितैषी और दूरदर्शी नेता के रूप में सामने आ रहे हैं। उनकी प्राथमिकता सत्ता नहीं, बल्कि समाज सेवा और किसान उत्थान है।

आने वाले बिहार चुनाव में आशुतोष जी की भूमिका पर सभी की निगाहें होंगी। यदि उन्हें जनता का समर्थन मिलता है, तो यह न सिर्फ जहानाबाद बल्कि पूरे बिहार के लिए नई दिशा तय करने वाला कदम साबित हो सकता है।

सुक्खू सरकार के गारंटियों की राह देख रहे हैं प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर
जो 1500 रुपए देने की गारंटी की बदौलत सत्ता में आए वह 10-10 रुपए वसूल रहे

मोदी ने जो कहा था करके दिखाया, भारत बना चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था

ठियोग/शिमला , भाजपा जिला महासू की एक बैठक का आयोजन ठियोग में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण फालटा द्वारा की गई। बैठक में मुख् यवक्ता के रूप में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वक्ता के रूप से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे।

उनके साथ विधायक एवं पार्टी प्रवक्ता बलबीर वर्मा, चेतन ब्रागटा, प्रत्याशी अजय श्याम, शशि बाला, कौल नेगी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा और 13 मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि केंद्र में देश के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत एवं निर्णायक नेतृत्व है। यूपीए के 10 साल के शासनकाल में भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान नहीं मिला था पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष के कार्यकाल में भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अद्भुत सम्मान मिला है। यूपीए के समय भारत की अर्थव्यवस्था 11वे स्थान पर थी और अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है, हमने कभी इस बारे में कल्पना भी नहीं की थी। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में तीन तलाक, धारा 370 समाप्त हुई और राम मंदिर निर्माण का हम सब का 500 साल का सपना पूरा हुआ।

जयराम ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू को सुख की अनुभूति तब होती है जब वह कोई चलती हुई जन कल्याणकारी योजना बंद करते हैं और यह कहते हैं कि मैं वह करूंगा जो करना है। वर्तमान कांग्रेस सरकार आने वाले समय में काम रोकने के लिए जानी जाएगी। हिमाचल प्रदेश में आज चुनाव हो जाए तो भाजपा को एक प्रचंड बहुमत मिलेगा, क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में केवल टैक्स लगाने पर जोर दिया है, साथ सरकारी बसों के किराए तो कई बढ़ा दिए गए हैं अभी हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम कराया 10 रु लगता है। स्वास्थ्य जांच की पर्ची के भी प्रदेश में 10 रु लिए जाएंगे जो कि नि:शुल्क थी और उनके स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि हमने यह शुल्क इसलिए लगाया है की पर्ची गुम ना हो जाए, अरे हिमाचल प्रदेश में तो चार-चार महीने तक सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड की डेट नहीं मिलती है और अब तो आप रोबोटिक सर्जरी की बात कर रहे हैं लेकिन चीरे वाली सर्जरी तो अभी भी समय पर हो नहीं पा रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता आज भी सरकार द्वारा किए गए वादों का इंतजार कर रही है लेकिन अब तो ओल्ड पेंशन स्कीम की जगह यूपीएस की बात हो रही है और महिलाओं को 1500 रु देने के बजाय उनसे 10-20 रुपए वसूल रहे हैं। मुख्यमंत्री हमारी सरकार द्वारा चलाए गए कार्यक्रम जनमंच की बात करते हैं तो हम तो उसमें केवल दाल रोटी ही खिलाया करते थे पर आप तो जहां जाते हैं वहां जंगली मुर्गे खिलाए जाते है।

जयराम ठाकुर ने विमल नेगी की मृत्यु मामले की बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तो कह रहे थे कि उनके परिवारजनों को सीबीआई जांच चाहिए नहीं है, पर सीबीआई जांच तो विमल नेगी के परिवारजनों द्वारा ही कोर्ट के माध्यम से करवाई गई है। विमल नेगी की मौत के पीछे सरकार की मौत निश्चित दिखाई दे रही है, अब जब सीबीआई जांच हो रही है तो उनके हाथ पैर भी फूल रहे हैं और उसे रुकवाने के षड्यंत्र कर रहे हैं। लेकिन न्यायालय के सामने उनके सारे दांव पेंच बेकार गए। सरकार विमल नेगी को न्याय मिलने से नहीं रोक सकती है ।

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले की सरकार करवाएगी गहन जांच – दोषियों को जल्द दबोचा जाएगा
अमन अरोड़ा का भरोसा – पंजाब का हर एक नागरिक रहेगा पूरी तरह सुरक्षित, कानून व्यवस्था है सरकार की प्राथमिकता

चंडीगढ़, 8 अप्रैल : भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात हुए हमले की आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कड़ी निंदा की और  घटना पर चिंता व्यक्त की।

घटना के बाद अमन अरोड़ा ने मनोरंजन कालिया से फोन पर भी बात की। उनका हाल जाना और घटना की विस्तृत जानकारी ली।

अपने एक बयान में अरोड़ा ने कहा कि मनोरंजन कालिया और पूरा परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि दरअसल यह ड्रग माफिया और गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा लगातार हो रही कार्रवाई के कारण पैदा हुई कुछ असमाजिक तत्वों के भीतर पैदा हुई बौखलाहट का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने घबराहट में एसा कायराना काम किया है, लेकिन वे बख्शे नहीं जाएंगे। सभी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। दोषियों को जल्द काबू करने के लिए पंजाब पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

मोदी सरकार ने 10 सालों में मुद्रा योजना के तहत वितरित किए ₹33 लाख करोड़: अनुराग ठाकुर
8 अप्रैल 2025, शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुद्रा योजना के 10 साल पूरा होने पर इसे योजना के अन्तर्गत 52 करोड़ से ज्यादा लोन के माध्यम से ₹33 लाख करोड़ रुपये से करोड़ों भारतीयों के जीवन में बदलाव आने की बात कही है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुद्रा योजना के सफल 10 वर्ष पूरे हुए हैं। बिना किसी भेदभाव के ज़रूरतमंदों के जीवन में बदलाव लाने वाली मुद्रा लाभार्थियों में से आधे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों से हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 8 अप्रैल, 2015 को इस योजना की शुरुआत की गई थी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को वित्तीय सहायता देने के लिए शुरू की गई मुद्रा योजना के कारण बड़े स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है। इस योजना ने अल्प समय में ही कई लोगों की जिंदगी बदल दी है। मुद्रा योजना के कारण युवा जॉब सीकर की जगह जॉब क्रिएटर बन रहे हैं। इस योजना के लाभार्थियों में ज्यादातर महिलाएं हैं। पिछले 10 वर्षों में मुद्रा योजना ने 52 करोड़ से अधिक लोन खाते खोलने में मदद की है। इसके जरिए 32.61 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन दिए हैं। इसमें से करीब 70 प्रतिशत लोन महिला उद्यमियों को दिए गए हैं”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर में कहा” मुद्रा योजना से देश में स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है। इस योजना ने अल्प समय में ही कई लोगों की जिंदगी बदल दी है। मोदी सरकार ने इस योजना ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है। हाल ही में प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना के अंतर्गत ऋण सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया। मुद्रा योजना के कारण युवा जॉब सीकर की जगह जॉब क्रिएटर बन रहे हैं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत में वित्तीय पहुंच बढ़ाने और समावेशी उद्यमशीलता को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के प्रभाव को लगातार स्वीकार किया है। 2024 की रिपोर्ट में, आईएमएफ ने मुद्रा योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उद्यमिता के लिए भारत का सक्षम नीतिगत वातावरण, स्वरोजगार बढ़ाने में सक्रिय योगदान दे रहा है।

कांग्रेस ने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से क्यों लिए पैसे: अनुराग सिंह ठाकुर
3 अप्रैल 2025, नई दिल्ली/ हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज लोकसभा में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बताये कि उन्होंने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से पैसे क्यों लिये और इन पैसों का उन्होंने क्या किया?

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” भारतीय सेना हमारे देश की आन-बान-शान है और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए हमारी सेना योगदान भी देती है और ज़रूरत पड़ने पर अपना सर्वोच्च बलिदान देकर माँ भारती के सम्मान की रक्षा करती है। इसके विपरीत कांग्रेस का हाथ हमेशा विदेशी ताकतों के साथ रहता है। इन्होंने हजारों एकड़ भारतीय भूमि दुश्मनों के हवाले कर दी। हिंदू-चीनी भाई-भाई की बात करने वाली कांग्रेस बताये कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि अक्साई चिन को चीन ने हथिया लिया और आप हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठे रहे? कांग्रेस बताये कि जब चीन ने हमारी पीठ पर छुरा भोंकने का काम किया तो उस समय यहाँ किसकी सरकार थी। उसके बाद भी जब हमारी सेना डोकलाम में अपनी वीरता का परिचय दे रही थी तब राहुल गांधी चीनी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। डोकलाम संकट के समय कांग्रेस के नेता सेना के साथ खड़े होने के बजाय चीनी अधिकारियों के साथ आख़िर क्यों चाइनीज़ सूप पीते रहे? कांग्रेस ने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से पैसे क्यों लिए और आख़िर उस पैसे का कांग्रेस ने क्या किया? इस बात पर कांग्रेस आख़िर जवाब क्यों नहीं देती? आज मोदी सरकार में हम कह सकते हैं कि डोकलाम की घटना के समय भारत की सेना ने चिन को मुँहतोड़ जवाब दिया था। प्रधानमंत्री जी सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए स्वयं सीमा पर गये, रक्षा मंत्री भी गये। भारत की एक इंच ज़मीन भी कोई नहीं हथिया पाया तो मोदी जी के नेतृत्व में वो हमारी सेना ने कर के दिखाया। कुछ लोग चीन के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाते हैं और अपनी राजनैतिक रोटियाँ सेंकते हैं।कांग्रेस को जवाब देना ही होगा कि उन्होंने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीन से पैसा क्यों लिया?

नगर पंचायत भुलत्थ के अध्यक्ष रशपाल शर्मा ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पदभार संभाला
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रशपाल शर्मा ने क्षेत्र का ईमानदारी से विकास करवाने के किया वादा

चंडीगढ़, 30 मार्च : नगर पंचायत भुलत्थ के नवनियुक्त अध्यक्ष रशपाल शर्मा ने आज यहां आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में अपना पद संभाला। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने प्रधान और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भुलत्थ के विकास के लिए सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

अरोड़ा ने कहा कि आप सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट के तहत पूरे पंजाब के साथ-साथ भुलत्थ में भी बड़े पैमाने पर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की नवगठित टीम से लोगों को काफी उम्मीदें हैं और वे खुद चाहते हैं कि पूरी टीम पूरी निष्ठा के साथ प्रत्येक वार्ड को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे।

पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष रशपाल शर्मा ने वादा किया कि वह भुलत्थ के विकास कार्यों को पूरी ईमानदारी से करेंगे।