The Public Bytes – Hindi - : हरियाणा और हिमाचल

हिमाचल में मन की बात का सीधा प्रसारण 6294 बूथों पर सुना : कटवाल
• प्रदेश सरकार के ऊपर 1 लाख करोड़ से अधिक का ऋण , 1300 करोड़ का और ऋण लिया

• जम्मू कश्मीर ने आतंकी हमले के दोषियों और साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी

शिमला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री मन की बात का सीधा प्रसारण 7294 बूथों पर सुना गया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने यह प्रसारण नहान जिला कार्यालय में सुना।

कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के माध्यम से अपने संबोधन में आतंकवाद के खिलाफ़ कड़ा संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम भारत के लोगों में जो गुस्सा है, वो गुस्सा पूरी दुनिया में है। इस आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया से लगातार संवेदनाएँ आ रही हैं। वैश्विक नेताओं ने मुझे फ़ोन भी किया है, पत्र भी लिखे हैं और संदेश भी भेजे हैं। सभी ने इस जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। आतंकवाद के खिलाफ़ हमारी लड़ाई में पूरा विश्व 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। मैं एक बार फिर पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाता हूँ कि उन्हें न्याय मिलेगा, और न्याय होगा। इस हमले के दोषियों और साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी।

कटवाल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ में मोर्चा खोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के ऊपर 1 लाख करोड़ से अधिक का ऋण हो गया है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने 1300 करोड़ का और ऋण ले लिया है जो कि केवल मात्र प्रदेश में सैलरी और पेंशन को देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा वैसे तो सैलरी और पेंशन का भुगतान 2000 करोड़ है जिससे साफ दिखता है कि 700 करोड़ की तो अभी भी कमी है। कांग्रेस सरकार में खजाना खाली, सरकार की जेब खाली, मुख्यमंत्री की जेब खाली और यह सरकार केवल खाली खाली सरकार है।

यह सरकार जो भी पॉलिसी बनती है वह पूरी तरह विफल हो जाती है उसमें नुकसान ही होता है और आत्मनिर्भर हिमाचल के आड़ में प्रदेश की जनता के ऊपर महंगाई का ढोल बजा रहे हैं। दालें महंगी, राशन महंगा, पानी महंगा, सीमेंट महंगा, सरिया महंगा और इस सरकार में केवल महंगे का बोलबाला है। जहां एक तरफ केंद्र सरकार हिमाचल को राहत प्रदान कर रही है वहां हिमाचल की कांग्रेस सरकार जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।

मोदी सरकार ने हिमाचल में 21 पुलों के लिए दिए ₹309 करोड़: अनुराग सिंह ठाकुर
पीएमजीएसवाई 3 के अन्तर्गत मिली मंज़ूरी से देवभूमि में कनेक्टिविटी को मिलेगी मज़बूती

3 अप्रैल 2025, हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश में पीएमजीएसवाई 3 के अन्तर्गत में कुल 21 पुलों के लिए ₹309 करोड़ रुपये की मंज़ूरी मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का आभार प्रकट किया है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव है और वो यहाँ सुविधाएँ बढ़ाने, विकास कार्यों को नई ऊँचाई पर ले जाने व बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए सदा प्रतिबद्ध रहे हैं। यह हर्ष का विषय है कि आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश में पीएमजीएसवाई 3 के अन्तर्गत में कुल 21 पुलों के लिए ₹309 करोड़ रुपये की मंज़ूरी दी है। यह मंज़ूरी हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में किसानों, बाग़बानों, व्यापारियों व आम जनता के लिए वरदान सिद्ध होगी। हिमाचल के कई अन्य विधानसभाओं के साथ साथ मेरे अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भोरंज, टौणी देवी, प्रागपुर व अन्य हिस्सों में पुलों की मंज़ूरी मिली है। मैं इस मंज़ूरी के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व केंद्रीय ग्रामीण विकास मन्त्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का आभार प्रकट करता हूँ”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ ग्रामीण विकास मंत्रालय के पीएमजीएसवाई 3 योजना के अन्तर्गत 309 करोड़ की लागत से बनने वाले 21 पुलों में से 6 पुल ज़िला हमीरपुर, 7 काँगड़ा, 2 कुल्लू, 5 लाहौल स्पीती व 1 मंडी में बनेगा। यह मंज़ूरी दिखाती है कि केंद्र सरकार देवभूमि हिमाचल के विकास के लिए कितनी संवेदनशील है। पूर्व में हिमाचल में आपदा की मुश्किल घड़ी में भी ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 16,206 हज़ार घर आवास योजना के अन्तर्गत व 2373 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 2700 किमी. की सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत मंज़ूर कीं थीं।

भाजपा ने विमल नेगी मामले में मांगी सीबीआई जांच
• निगम निदेशक देसराज और पूर्व प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा के बयान दर्ज होने में अड़चन : भाजपा

• जांच कर रही पुलिस को अभी कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी

शिमला, भाजपा ज़िला शिमला द्वारा विमल नेगी की रहस्यमय मृत्यु को लेकर एक कैंडल मार्च का आयोजन शेर ए पंजाब से सीटीओ तक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केशव चौहान द्वारा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्च के बाद विमल नेगी के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की, इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रत्याशी रवि मेहता, संजय सूद, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष कमल सूद, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, रमा ठाकुर, सुदीप, बिलाल शाह, मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान, राजीव पंडित, शिवानी, योग राज, भारत भूषण एवं राहुल ठाकुर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने कहा राज्य ऊर्जा निगम के महाप्रबंधक विमल नेगी की मौत मामले में निगम निदेशक देसराज और पूर्व प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा के बयान दर्ज होने में अड़चन है। देसराज फरार होने की आशंका है, जबकि हरिकेश मीणा अवकाश पर चले जाते है। इस संबंध में कुछ दिन पहले विमल की पत्नी और स्वजन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अभी तक की जांच के आधार पर इस प्रकरण में दबाव ही सामने आया है। विमल द्वारा छह माह के दौरान जिन फाइलों पर हस्ताक्षर किए गए उनको भी जांचा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से अगर जांच पूरी नहीं हो रही है तो उनको सीबीई को जांच सौंप देनी चाहिए जो कि भाजपा के सभी नेताओं की लंबित मांग है।

रवि मेहता ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर स्व. विमल नेगी की मौत के कारणों की जांच कर रही पुलिस को अभी कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। क्योंकि इस मामले में एफ.आई.आर पुलिस ने कॉरपोरेशन के निदेशक देशराज के अतिरिक्त और किसी को नामत नामजद नहीं किया है। जबकि नेगी की पत्नी ने अपनी शिकायत कॉरपोरेशन के दो और अधिकारियों पर नामतः आरोप लगाये हैं। देशराज उच्च न्यायालय द्वारा उनकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज किये जाने के बाद पुलिस के हाथ नहीं आये हैं। पुलिस उनकी तलाश में सभी संभव ठिकानों पर दबिस दे रही है। कुछ हलकों में यह चर्चा है कि देशराज सर्वोच्च न्यायालय में भी अग्रिम जमानत के लिये प्रयास करेंगे और सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक पुलिस के हाथ नहीं आयेंगे। इस पूरी वारदात में साफ दिख रहा हैं प्रदेश सरकार जांच में गंभीर नहीं है, इसलिए जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए।

संजय सूद ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय ने देशराज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुये जो कहा है कि उससे यह स्पष्ट हो जाता है की जमानत खारिज होने के बाद देशराज तक पुलिस का न पहुंच पाना और कई सवालों को जन्म दे जाता है।

भारत की संस्कृति का बोलबाला पूरे विश्व में : जयराम
• प्रदेश में दवा के सैंपल फेल, सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए

• सेवाविस्तर पर जयराम ने कहा अपने वचन के विपरीत चलती है सरकार

शिमला, भाजपा नेता प्रतिपक्ष से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संजौली में सुना। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष कमल सूद, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज, संजीव चौहान विशेष रूप में उपस्थित रहे।

जयराम ने इस अवसर पर कहा कि भारत की संस्कृति का व्यापक स्थान भारत को छोड़ दूसरे देशों में भी स्थापित हुआ है और भारत की संस्कृति का बोलबाला पूरे विश्व में है। भारतीय अपना कारोबार एवं व्यवसाय करने के लिए दूसरे देशों में गए पर अपनी संस्कृति को संजोते हुए उसको संभाल के रखा और बोल दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी मन की बात में कपड़ा अपशिष्ट का जिक्र भी किया और यह अवधारणा उत्तम है, जिस पर पूरे भारतवर्ष को काम करना चाहिए और आज भारत इस अवधारणा में पूरे विश्व में दूसरे स्थान पर है और टेक्नोलॉजी के साथ इसका उपयोग एवं इसको बढ़ावा कैसे देना है इस पर कार्य करना मैं मानता हूं देश के लिए उत्तम रहेगा।

जयराम ठाकुर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में दवा के सैंपल फेल हो रहे हैं इस पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए और एक सशक्त नीति एवं सख्त मापदंडों के साथ दवा उत्पादकों से दवा उत्पादन का कार्य करवाना चाहिए, खराब दवा से मनुष्य का जीवन संकट में आ जाता है जो की चिंतनीय बात है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में सेवानिवृत अधिकारियों को सेवा विस्तार मिल रहा है, वह भी सरकार के वचनों की विपरीत है। सरकार ने जब सत्ता में आना था तब वह कुछ और कहते थे, पर अब पूरे प्रदेश में हर क्षेत्र में कार्य विपरीत दिशा में ही हो रहे हैं।

राणा सांगा से नफ़रत में गाजी-जिहादी की तारीफ़ में क़सीदे पढ़ रहा विपक्ष: अनुराग सिंह ठाकुर
आज मुग़लिया सोच की औलादों के आईडियल सांगा, शिवाजी, महाराणा नहीं बाबर औरंगज़ेब: अनुराग सिंह ठाकुर

युवाओं को सांस्कृतिक प्रदूषण से बचाना हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी: अनुराग सिंह ठाकुर

सनातन व भारतीय संस्कृति को हीन दिखाने के लिए किया गया षड्यंत्र: अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज देहरादून के हिमालयन कल्चरल सेंटर में हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ऐसे समय में जब भारत के सेकुलर और विपक्ष के आईडियल सांगा, शिवाजी, महाराणा नहीं बाबर औरंगज़ेब हो चुके हैं तो युवाओं को सांस्कृतिक प्रदूषण से बचाना हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी हो जाती है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर में कहा” आज हिन्दू नव वर्ष व चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मैं अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहता हूँ कि हमारे भारत के गौरवशाली इतिहास को एक षड्यंत्र के तहत हमसे छुपाया गया। आप देखिए सैकड़ों सालों से हमें तो कुछ और ही कहानियां सुनाई जाती रही हैं । हमें तो बाबर महान, हुमायूँ महान, औरंगजेब टोपी सिलता ऐसी ही कहानियाँ सुनाई गयी । जिन्होंने भारत में गजवा ए हिन्द के नाम पर आतंक, नरसंहार और लूटमार किया, हमारे मंदिर तोड़े, उन लुटेरों को दयावान, महान और भारत का निर्माता कह कर पेश किया गया और भारत माता के वो लाल जिन्होंने जिहाद का जहर फ़ैलाने वाले सुल्तानों के खिलाफ लड़ाइयां लड़ी उन्हें लुटेरा और खलनायक साबित करने का अभियान चलाया । ये कहानियां सुनाई ही नहीं गयी बतौर इस झूठ को स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाया गया । ब्रिटिश साम्राज्यवाद, मुगलिया मानसिकता और जहरीले वामपंथ की तिकड़ी ने योजनावद्ध तरीके से भारत के असली इतिहास को मिटा कर नकली इतिहास से बदलने की कोशिशें की हैं । यहाँ तक कि इन्होंने हमारे मन में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति हीन भावना पैदा करने के लिए एक झूठा प्रचार तंत्र खड़ा किया”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर में कहा “ ये विपक्ष के नेताओं ने हमारे पूर्वजों, हमारे नायकों, भारत की गौरवों को अपमानित करने, छवि धूमिल करने को आदत में डाल लिया है। आज देश पूछ रहा है कि चंद वोटों की ख़ातिर आप अपने स्वाभिनाम को क्यों बेच डाला? दुनिया कहाँ से कहाँ पहुँच गई लेकिन भारत में मुग़लिया सोच की औलादें अभी भी 17 वीं सदी में जी रही हैं। इनके आईडियल सांगा, शिवाजी, महाराणा नहीं बाबर औरंगज़ेब हैं। एक आक्रांता जिसने देश के बहुसंख्यकों पर अनगिनत अत्याचार किये  उसके नाम पर सड़कें रखी गयी । औरंगजेब के कब्र को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा भी दिया गया जहाँ टैक्स पेयर के पैसों से चौबीस घंटे अगरबत्तियाँ जलती हैं । और जब यह देश राणा सांगा और उनके शौर्य की बात करता है तो इनके सीने में शूल सा चुभ जाता है । अतिक्रमण मात्र हमारी सीमाओं का नहीं हुआ था, घुसपैठ हमारी सीमाओं में नहीं हुए हैं । चोरी सिर्फ हमारे एतिहासिक धरोहरों की नहीं हुई ।यह घुसपैठ और अतिक्रमण हमारे संस्कृति और इतिहास में भी हुआ है, हमारे सोच पर कब्जा करने की कोशिश की गयी। आज यह सच सामने लाने और हमारी युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक प्रदूषण से बचाना हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। आज हम इतिहास के उस मोड़ पर खड़े हैं जहाँ विश्व नेतृत्व के लिए भारत की ओर देख रहा है और वह क्षण दूर नहीं है। हमें हजार साल आगे के भारत की दिशा तय करनी है और यह काम युवाओं को करना है । आज पूरे विश्व में भारत के युवा भारत की संस्कृति की पहचान बन रहे हैं और हम ब्रांड भारत के उस निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं जहाँ से हमारा सुनहरा और उज्ज्ल्व