भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले की सरकार करवाएगी गहन जांच – दोषियों को जल्द दबोचा जाएगा

पब्लिक बाइट्स
पब्लिक बाइट्स Chief Editor
Apr 8, 2025 • 9:01 PM  126  0
LATEST NEWS
Logo
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले की सरकार करवाएगी गहन जांच – दोषियों को जल्द दबोचा जाएगा
“भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले की सरकार करवाएगी गहन जांच – दोषियों को जल्द दबोचा जाएगा”
Favicon
Read more on hindi.thepublicbytes.com
8 Apr 2025
https://hindi.thepublicbytes.com/Politics/Government-will-conduct-a-thorough-investigation-into-the-attack-on-BJP-leader-Manoranjan-Kalias-house---the-culprits-will-be-caught-soon
Copied
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले की सरकार करवाएगी गहन जांच – दोषियों को जल्द दबोचा जाएगा

अमन अरोड़ा का भरोसा – पंजाब का हर एक नागरिक रहेगा पूरी तरह सुरक्षित, कानून व्यवस्था है सरकार की प्राथमिकता

चंडीगढ़, 8 अप्रैल : भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात हुए हमले की आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कड़ी निंदा की और  घटना पर चिंता व्यक्त की।

घटना के बाद अमन अरोड़ा ने मनोरंजन कालिया से फोन पर भी बात की। उनका हाल जाना और घटना की विस्तृत जानकारी ली। 

अपने एक बयान में अरोड़ा ने कहा कि मनोरंजन कालिया और पूरा परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि दरअसल यह ड्रग माफिया और गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा लगातार हो रही कार्रवाई के कारण पैदा हुई कुछ असमाजिक तत्वों के भीतर पैदा हुई बौखलाहट का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने घबराहट में एसा कायराना काम किया है, लेकिन वे बख्शे नहीं जाएंगे। सभी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। दोषियों को जल्द काबू करने के लिए पंजाब पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

favorite Follow us for the latest updates:

पब्लिक बाइट्स Chief Editor

पब्लिक बाइट्स – भारत और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, मनोरंजन, खेल, राजनीति और हर अपडेट हिंदी में।

Digital Archives

Follow Us

Recommended Posts

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
✨ Try Our Themes
Magazine Pro News XS Vews News S Pro Reset Default