नगर पंचायत भुलत्थ के अध्यक्ष रशपाल शर्मा ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पदभार संभाला

पब्लिक बाइट्स
पब्लिक बाइट्स Chief Editor
Mar 30, 2025 • 10:16 PM  92  0
LATEST NEWS
Logo
नगर पंचायत भुलत्थ के अध्यक्ष रशपाल शर्मा ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पदभार संभाला
“नगर पंचायत भुलत्थ के अध्यक्ष रशपाल शर्मा ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पदभार संभाला”
Favicon
Read more on hindi.thepublicbytes.com
30 Mar 2025
https://hindi.thepublicbytes.com/Politics/Nagar-Panchayat-Bhulatth-President-Rashpal-Sharma-took-charge-in-the-presence-of-Cabinet-Minister-Aman-Arora
Copied
नगर पंचायत भुलत्थ के अध्यक्ष रशपाल शर्मा ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पदभार संभाला

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रशपाल शर्मा ने क्षेत्र का ईमानदारी से विकास करवाने के किया वादा

चंडीगढ़, 30 मार्च : नगर पंचायत भुलत्थ के नवनियुक्त अध्यक्ष रशपाल शर्मा ने आज यहां आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में अपना पद संभाला। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने प्रधान और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भुलत्थ के विकास के लिए सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

अरोड़ा ने कहा कि आप सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट के तहत पूरे पंजाब के साथ-साथ भुलत्थ में भी बड़े पैमाने पर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की नवगठित टीम से लोगों को काफी उम्मीदें हैं और वे खुद चाहते हैं कि पूरी टीम पूरी निष्ठा के साथ प्रत्येक वार्ड को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे।

पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष रशपाल शर्मा ने वादा किया कि वह भुलत्थ के विकास कार्यों को पूरी ईमानदारी से करेंगे।

favorite Follow us for the latest updates:

पब्लिक बाइट्स Chief Editor

पब्लिक बाइट्स – भारत और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, मनोरंजन, खेल, राजनीति और हर अपडेट हिंदी में।

Digital Archives

Follow Us

Recommended Posts

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
✨ Try Our Themes
Magazine Pro News XS Vews News S Pro Reset Default